बी.सी. में व्यवसायों, आयोजनों या सेवाओं में जाने के लिए आपको कोविड-19 टीकाकरण का प्रमाण की आवश्यकता नहीं है। अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए आपको इम्यूनाईज़ेशन के प्रमाण की आवश्यकता हो सकती है।
English | 繁體中文 | 简体中文 | Français | ਪੰਜਾਬੀ | فارسی | Tagalog | 한국어 | Español | عربى | Tiếng Việt | 日本語 | हिंदी | Українська | Русский
बिल्कुल ताज़ा जानकारी के लिए, कृपया अंग्रेज़ी पन्ने पर जाएं
प्रांत-व्यापी कोविड -19 की कोई प्रतिबंध नहीं हैं।
सार्वजनिक इनडोर सेटिंग्स में मास्क पहनना पब्लिक हेल्थ की तरफ से आवश्यक नहीं है। मास्क पहनना एक व्यक्तिगत पसंद है।
मास्क के बारे में अधिक जानकारी BC सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल की वेबसाइट पर पाएं।
लोगों को स्वास्थ्य देखभाल स्थलों पर मास्क पहनना जारी रखने और स्वस्थ आदतों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, जिनमें शामिल हैं:
स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों को आवश्यक अतिरिक्त सावधानियों के दौरान और अपनी बिंदु-देखभाल जोखिम आकलन के अनुसार, उपयुक्त व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण, जैसे मास्क या रेस्पिरेटर, पहनना जारी रखना चाहिए।
हवाई जहाज, ट्रेन, पब्लिक ट्रांज़िट या बीसी फ़ैरीज़ से यात्रा करते समय मास्क पहनने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, लेकिन इसकी आवश्यकता नहीं है।
व्यक्तिगत व्यवसाय और कार्यक्रम आयोजक अपनी चार दीवारी में मास्क पहनने की आवश्यकता को जारी रखने का फैसला कर सकते हैं। यह महत्वपूर्ण है कि हम अन्य लोगों और व्यवसायों के फैसलों का सम्मान करें।
आपको टीकाकरण के प्रमाण की आवश्यकता नहीं है:
यात्रा के नियम अक्सर बदलते हैं। यात्रा करने से पहले संघीय यात्रा मार्गदर्शन की जाँच करें।
कुछ अन्य देशों में प्रवेश करने के लिए आपको इम्यूनाईज़ेशन (टीकाकरण) का प्रमाण दिखाने की आवश्यकता हो सकती है। यात्रा करने से पहले प्रवेश आवश्यकताओं की समीक्षा करें।
आपको अपने इम्यूनाईज़ेशन (टीकाकरण) के बारे में अप टू डेट रहना चाहिए।
बी.सी. में आयोजनों, सेवाओं और व्यवसायों को टीकाकरण के प्रमाण की जांच करने की आवश्यकता नहीं है।
किसी से फोन पर बात करें। 220+ भाषाओं में सहायता प्राप्त करें, जिनमें शामिल हैं:
國粵語 | ਪੰਜਾਬੀ | عربى | Français | Español
सोमवार से शुक्रवार, सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक। सरकारी छुट्टियों पर, सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक।
यदि आपके पास अपने कोविड -19 और फ्लू टीकाकरण विकल्पों के बारे में प्रश्न हैं और अपॉइंटमेंट बुक करने में सहायता की आवश्यकता है, तो काल सेंटर को फोन करें।
कैनेडा और अमेरिका के बाहर: 1-604-681-4261