बी.सी. सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षित पेशेवरों के लिए क्रेडेंशियल की मान्यता को अधिक पारदर्शी, प्रभावशाली और निष्पक्ष बना रही है।
English | 繁體中文 | 简体中文 | Français | ਪੰਜਾਬੀ | हिन्दी | Tagalog | فارسی
अंतिम बार अपडेट किया गया: 9 नवंबर, 2023
इस पतझड़ में, बी.सी. ने नया निष्पक्ष क्रेडेंशियल मान्यता विधान पेश किया, जिसका उद्देश्य बी.सी. में नौकरी की तलाश करने वाले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षित पेशेवरों के लिए बाधाओं को कम करना है। इन्टरनैशनल क्रेडेंशियल रैकोगनीशन ऐक्ट (अंतर्राष्ट्रीय क्रेडेंशियल मान्यता ऐक्ट) को 8 नवंबर, 2023 को रॉयल स्वीकृति प्राप्त हुई और यह अगली गर्मियों में लागू होगा।
बी.सी. में अगले दशक में एक मिलीयन नौकरियाँ खुलने की उम्मीद है। उनमें से कई नौकरियों को दूसरे देशों में प्रशिक्षित लोगों द्वारा भरने की आवश्यकता होगी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षित पेशेवरों को अपने पेशे में काम करने से पहले अक्सर अनुचित बाधाओं और लंबे इंतजार का सामना करना पड़ता है। उनकी सहायता करके, सरकार मांग वाली नौकरियों की वर्तमान और भविष्य की ज़रूरतों को पूरा कर सकती है, और बी.सी. की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर सकती है।
हुनरमंद पेशेवरों की कमी को दूर करने में प्रोफैशनल रैगुलेटरी अथॉरिटीओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे पेशेवरों का मूल्यांकन करते हैं और बी.सी. में काम करने का लाइसेंस देते हैं। प्रांत द्वारा पेशेवर रैगुलेटरों के काम करने के तरीकों में सुधार लाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रक्रिया निष्पक्ष, प्रभावशाली और पारदर्शी हो।
जुलाई 2023 में, व्हाट वी हर्ड: इंटरनैशनल क्रेडेंशियल रैकोग्निशन (PDF, 2100KB) रिपोर्ट जारी की गई थी। रिपोर्ट में उन 1,450 से भी अधिक लोगों से लिए गए विचार शामिल हैं, जिनसे 2023 की वसंत में पूछा गया था कि प्रांत:
सर्वेक्षण का जवाब देने वाले लोगों के विचारों में शामिल हैं:
प्रांत बी.सी. में अंतरराष्ट्रीय क्रेडेंशियल मान्यता प्रक्रिया में सुधार लाने और नया विधान बनाने का मार्गदर्शन करने के लिए सार्वजनिक तौर पर लोगों के विचारों (पब्लिक फीडबैक) का उपयोग कर रहा है।
यह नया ऐक्ट रैगुलेटरी संस्थाओं को क्रेडेंशियल मान्यता प्रक्रिया में सुधार करने में मदद करेगा और लोगों के लिए बी.सी. में काम करने के लिए अपने हुनर का उपयोग करना अधिक निष्पक्ष, तेज़ और आसान बना देगा - इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनका प्रशिक्षण कहाँ हुआ था।
यह ऐक्ट कई पेशेवर रैगुलेटरों के लिए नई जिम्मेदारियों की रूपरेखा तैयार करता है।
आवेदकों के साथ बिना किसी पक्षपात के न्यायसंगत और उचित व्यवहार किया जाएगा। व्यवस्थताओं में शामिल हैं:
आवेदकों को अपना प्रोफैशनल सर्टिफिकेशन (पेशेवर प्रमाणन) प्राप्त करने के लिए आवश्यक जानकारी शीघ्रता से और अनावश्यक देरी के बिना मिल जाएगी। प्रतीक्षा समय को कम करने के लिए, प्रांत रैगुलेटरों के लिए कार्यवाई करने की अधिकतम समय-सीमा निर्धारित करेगा।
नई पारदर्शिता आवश्यकताओं के लिए रैगुलेटरों को अपनी क्रेडेंशियल मूल्यांकन प्रक्रियाओं के बारे में पूरी जानकारी ऑनलाइन प्रकाशित करने की आवश्यकता होगी। इससे आवेदकों को यह समझना आसान हो जाएगा कि सर्टिफाईड (प्रमाणित) कैसे होना है।
रैगुलेटर सार्वजनिक स्वास्थ्य, सुरक्षा और पर्यावरण की रक्षा के लिए सरकार और जनता के प्रति जिम्मेदार होंगे। वे निष्पक्ष और समावेशी प्रक्रियाओं का उपयोग करके ऐसा करेंगे जो सभी योग्य आवेदकों को प्रमाणित होने की अनुमति देगा। जवाबदेही को नई रिपोर्टिंग आवश्यकताओं और उन्हें लागू करने वाले अधिकारियों के माध्यम से सुनिश्चित की जाएगी।
प्रांत एक नया सुपरिन्टैंडैन्ट नियुक्त करेगा जो निष्पक्ष क्रेडेंशियल मान्यता को बढ़ावा देने, रैगुलेटरी संस्थाओं के काम करने की निगरानी करने और नए विधान के अनुपालन को लागू करने के लिए जिम्मेदार होगा।
नये विधान के अंतर्गत 18 रैगुलेटरी अथॉरिटीयां आती हैं:
बी.सी. की सभी रैगुलेटरी अथॉरिटीयों की पूरी सूची देखने के लिए प्रोफैशनल रैगुलेटरी अथॉरिटीयों पर जाएँ।
नया विधान कन्स्ट्रक्शन, पर्यावरण विज्ञान (ऐनवाइरनमैन्टल साइंसस), शिक्षण और सामाजिक कार्य (सोशल वर्क) सहित कई क्षेत्रों में 29 व्यवसायों को प्रभावित करेगा।
अधिक जानने के लिए प्रत्येक पेशे से जुड़े करियर प्रोफ़ाइल की जांच करें (जानकारी केवल अंग्रेजी में उपलब्ध है):
शिक्षा एवं सामाजिक कार्य
जीवविज्ञान और पर्यावरण विज्ञान (Biology and environmental sciences)
इंजीनियरिंग और आर्किटैकट
स्वास्थ्य और कानूनी पेशे
वित्तीय और रियल एस्टेट
यह साँझा करने के लिए कि बी.सी. सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षित पेशेवरों को मान्यता देने के लिए क्या कर रही है, ‘फेयर क्रेडेंशियल्स’ (PDF, 2MB) पोस्टर डाउनलोड करो।
प्रांत यह सुनिश्चित करना चाहता है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षित पेशेवर बी.सी. में अपना करियर जारी रख सकें - चाहे वे कई वर्षों से यहां रह रहे हों या अभी-अभी प्रांत में रहने के लिए आ रहे हों। यह सुनिश्चित करने के लिए कि हुनरमंद और अनुभवी पेशेवर अपनी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकें, निम्नलिखित संसाधन उपलब्ध हैं:
यह समझने के लिए कि क्या आपको अपने पेशे के लिए सर्टिफिकेशन की आवश्यकता है और इसे कैसे प्राप्त किया जा सकता है, Getting Certified to Work in B.C.पर जाएँ।
बी.सी. में अनेक व्यवसाय किसी रैगुलेटरी संस्था द्वारा शासित होते हैं। आपको अपने ज्ञान, हुनर और अनुभव को व्यक्त करने के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता है, इसकी पुष्टि के लिए प्रोफैशनल रैगुलेटरी अथॉरिटी से संपर्क करें।
यदि आप अभी भी बी.सी. में आ कर रहने पर विचार कर रहे हैं, तो जानें कि कैनेडा में बी.सी. सब से अधिक आकर्षक स्थानों में से एक क्यूँ है।
बी.सी. में हर किसी को बहुत अच्छी स्वास्थ्य देखभाल तक पहुंच होनी चाहिए, और हैलथ केअर वर्करों की अत्यधिक आवश्यकता है। यह सुनिश्चित करने में मदद करने के लिए कि बी.सी. में हर किसी को बहुत अच्छी स्वास्थ्य देखभाल तक पहुंच हो, सरकार ने अधिक हैलथ केअर वर्करों को प्रशिक्षित करने और नियुक्त करने के लिए कई कार्यवाईयां की हैं, जिनमें विदेशों में प्रशिक्षित लोग भी शामिल हैं। इन कार्यवाईयों में शामिल हैं:
अन्य उपलब्ध संसाधनों और सहायताओं में शामिल हैं:
बी सी प्रोविंशीअल नौमिनी प्रोग्राम के माध्यम से हैलथ और चाइल्ड केअर वर्करों को प्राथमिकता देने से अधिक हैलथ केअर वर्करों और अर्ली चाइल्डहुड ऐजुकेटरों की महत्वपूर्ण ज़रूरत को पूरा करने में मदद मिलेगी।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षित डॉक्टर जो कैनेडा में पूर्ण मैडीकल लाइसेंस के लिए योग्य नहीं हैं, ऐसोसिएट फिज़ीशीअन क्लासीफ़िकेशन के तहत सीमित लाइसेंस के लिए आवेदन दे सकते हैं। फिर वे ऐकिऊट केअर और कम्यूनिटी प्राइमरी केअर के स्थानों पर उपस्थित डाक्टरों की निगरानी में काम कर सकते हैं।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षित फैमिली डॉक्टरों को बी.सी. में काम करने का लाइसेंस प्राप्त करने के लिए प्रैक्टिस रैडी असैसमैंट प्रोग्राम का विस्तार करने से फैमिली डॉक्टरों की कमी को कम करने में मदद मिलेगी। मार्च 2024 तक सीटें 32 से तीन गुना होकर 96 हो जाएंगी।
इस विधान के बारे में सामान्य पूछताछ के लिए, FairCredentials@gov.bc.ca से संपर्क करें