पतझड़ और सर्दी के दौरान अपनी सुरक्षा के लिए फ्लू की वैक्सीन लगवाना महत्वपूर्ण है। फ्लू वैक्सीन इस आगामी पतझड़ 2025 में पुनः उपलब्ध करवाई जाएगी।
English | 繁體中文 | 简体中文 | Français | ਪੰਜਾਬੀ | فارسی | Tagalog | 한국어 | Español | عربى | Tiếng Việt | 日本語 | हिंदी | Українська | Русский
बिल्कुल ताज़ा जानकारी के लिए, कृपयाअंग्रेज़ी पन्ने पर जाएं
फ्लू एक संक्रामक सांस की बीमारी है जो इन्फ्लूएंजा वायरस के कारण होती है और जो नाक, गले और कभी-कभी फेफड़ों को इन्फेक्ट करती है। यह हल्की से गंभीर बीमारी का कारण बन सकती है, और कभी-कभी मृत्यु का कारण भी बन सकती है।
6 महीने और उससे अधिक उम्र के सभी बी.सी. निवासियों को पतझड़ और सर्दियों में मुफ्त फ्लू की वैक्सीन मिल सकती है।
फ्लू की वैक्सीन लगवाना विशेष रूप से महत्वपूर्ण है यदि आप:
अधिक जानकारी के लिए आप 2024/2025 सीज़न से BCCDC की सीज़नल (मौसमी) इन्फ्लुएंजा वैक्सीन पात्रता (PDF, 134KB) पढ़ सकते हैं।
एक मज़बूत इम्यून सिस्टम बनाने में मदद करने के लिए, 65 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए बेहतर बनाई गई वैक्सीनें उपलब्ध हैं।
छोटे बच्चों को फ्लू जैसी साँस की बीमारियों का अधिक खतरा होता है। गंभीर बीमारी को रोकने के लिए, हर साल अपने बच्चे का टीकाकरण करवाएं।
आपके बच्चे के लिए अन्य वैक्सीनों के साथ-साथ उनकी फ्लू वैक्सीन लगवाना सुरक्षित है।
वैक्सीन आमतौर पर 1 खुराक के रूप में दी जाती है। 9 साल से कम उम्र के बच्चे जिन्हें कभी फ्लू की वैक्सीन नहीं लगी है, को 2 खुराकों की आवश्यकता होती है, हर खुराक के बीच 4 हफ्तों का समय। उनकी सुरक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए दूसरी खुराक महत्वपूर्ण है।
इस पतझड़ और सर्दी में अपने बच्चे को फ्लू वैक्सीन लगवाने के लिए आपके पास कई विकल्प हैं।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको एक पर्स्नल हेल्थ नंबर (PHN) प्रदान करना होगा।
यदि आपके पास PHN नहीं है, तो आपको फ़ोन द्वारा रजिस्ट्रेशन करना होगा। आपके लिए एक PHN बनाया जाएगा।
कॉल: 1-833-838-2323
यदि आपके बी.सी. में टीकाकरण के बारे में प्रश्न हैं, तो अपने डॉक्टर या स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता से परामर्श लें।
अगर आपका फ़ैमिली डॉक्टर नहीं है, तो 811 पर कॉल करें।
कॉल:1-833-838-2323 सोमवार से शुक्रवार, सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक। वैधानिक छुट्टियों पर, सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक| अनुवादक उपलब्ध हैं
मैं बी.सी. का निवासी नहीं हूं
गैर-बी.सी. निवासी स्थानीय स्वास्थ्य प्राधिकरण सार्वजनिक स्वास्थ्य इकाई पर फ़ोन कर सकते हैं।