बी.सी. में व्यवसायों, आयोजनों या सेवाओं में जाने के लिए आपको टीकाकरण के प्रमाण की आवश्यकता नहीं है। अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए आपको टीकाकरण के प्रमाण की आवश्यकता हो सकती है।
English | 繁體中文 | 简体中文 | Français | ਪੰਜਾਬੀ | فارسی | Tagalog | 한국어 | Español | عربى | Tiếng Việt | 日本語 | हिंदी | Українська | Русский
आखरी बार अपडेट किया गया: 8 अप्रैल, 2024
बिल्कुल ताज़ा जानकारी के लिए, कृपया अंग्रेज़ी पन्ने पर जाएं
यात्रा, सभाओं, कार्यक्रमों और लौंग-टर्म केअर और सीनियरज़ की असिस्टिड लिविंग फैसिलिटीओं में जाने पर प्रांत-व्यापी कोविड -19 की कोई प्रतिबंध नहीं हैं।
इनडोर पब्लिक सैटिंगों में मास्क पहनना पब्लिक हैल्थ की तरफ से आवश्यक नहीं है। मास्क पहनना एक व्यक्तिगत पसंद है।
मास्क के बारे में अधिक जानकारी बी सी सैंटर फ़ौर डिज़ीज़ कंट्रोल की वैबसाइट पर प्राप्त करें।
हैल्थ केअर के स्थानों पर मैडिकल मास्क की अब आवश्यकता नहीं है।
मरीजों को मिलने आने वालों (विज़िटरज़) को अभी भी हैल्थ केअर के स्थानों पर मास्क पहनने और अपने साँस संबंधी सही शिष्टाचार का अभ्यास करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, जिसमें शामिल हैं:
हैल्थ केअर वर्करों को उनके ‘पोआइन्ट-औफ़-केअर-रिस्क-असैस्मन्ट’ (हर मरीज़ के साथ बातचीत करने के बाद इन्फैक्शन के संपर्क में आने की संभावना का मूल्यांकण) के अनुसार उचित व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण, जैसे कि मास्क या रैस्पिरेटर पहनना जारी रखना चाहिए।
हवाई, ट्रेन, पब्लिक ट्रांज़िट या बी सी फ़ैरीज़ से यात्रा करते समय मास्क पहनने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, लेकिन यह लज़मी नहीं है।
व्यक्तिगत व्यवसाय और कार्यक्रम आयोजक अपनी चार दीवारी में मास्क पहनने की आवश्यकता को जारी रखने का फैसला कर सकते हैं। यह महत्वपूर्ण है कि हम अन्य लोगों और व्यवसायों के फैसलों का सम्मान करें।
आपको टीकाकरण के प्रमाण की आवश्यकता नहीं है:
यात्रा के नियम अक्सर बदलते हैं। यात्रा करने से पहले संघीय यात्रा मार्गदर्शन की जाँच करें।
कुछ अन्य देशों में प्रवेश करने के लिए आपको टीकाकरण का प्रमाण दिखाने की आवश्यकता हो सकती है। यात्रा करने से पहले प्रवेश आवश्यकताओं की समीक्षा करें।
आपको अपने टीकाकरण के बारे में अप टू डेट रहना चाहिए।
हो सकता है कि 6 महीने से अधिक समय पहले डाउनलोड किए गए टीकाकरण के प्रमाण वाले QR कोड ठीक से सत्यापित न हों। यह सुनिश्चित करने के लिए कि आपके पास एक वैध क्यूआर कोड है, टीकाकरण के अपने प्रमाण की एक नई प्रति डाउनलोड करें।
आपका कोविड-19 टीकाकरण का कनाडाई प्रमाण हेल्थ गेटवे के माध्यम से उपलब्ध है। आप 12 साल से कम उम्र के बच्चों सहित अपने और अपने परिवार के लिए टीकाकरण का प्रमाण डाउनलोड कर सकते हैं।
अपने टीकाकरण का प्रमाण प्राप्त करें टीकाकरण का प्रमाण निःशुल्क है। अगर कोई आपसे भुगतान करने के लिए कह रहा है, तो यह एक घोटाला है।
जब आप अपना टीकाकरण का प्रमाण दिखाते हैं, तो आपको एक वैध सरकारी फोटो आईडी की भी आवश्यकता होती है।
आपकी आईडी पर नाम आपके टीकाकरण के प्रमाण पर नाम से मेल खाना चाहिए।
यदि आप टीकाकरण के अपने प्रमाण को एक्सेस या डाउनलोड करने में असमर्थ हैं, तो सहायता प्राप्त करने का तरीका जानें।
बी.सी. में आयोजनों, सेवाओं और व्यवसायों को टीकाकरण के प्रमाण की जांच करने की आवश्यकता नहीं है।
यदि आप चाहें, तो आपका व्यवसाय टीकाकरण के प्रमाण की आवश्यकता को जारी रखना चुन सकता है। यदि आप टीकाकरण के प्रमाण की आवश्यकता का निर्णय लेते हैं, तो आपको अपना उचित परिश्रम करना चाहिए और सभी प्रासंगिक कानूनों का पालन करना चाहिए।आप बीसी वैक्सीन कार्ड वैरिफायर ऐप का उपयोग करना भी जारी रख सकते हैं।
आप किसी व्यक्ति के टीकाकरण के प्रमाण को सत्यापित करने के लिए ग्राहक के QR कोड को स्कैन करने के लिए बीसी वैक्सीन कार्ड वेरिफायर ऐप का उपयोग कर सकते हैं। QR कोड उनके फोन या कागज के टुकड़े पर होगा। आप इनको स्कैन कर सकते हैं:
QR कोड चौकोर आकार की छवि है और एक प्रकार का बार कोड है जिसे डिजिटल डिवाइस द्वारा पढ़ा जा सकता है। बी.सी. स्मार्ट हेल्थ कार्ड QR कोड प्रारूप का उपयोग कर रहा है, जो संघीय सरकार की आवश्यकता है। इसका मतलब यह है कि QR कोड केवल जानकारी के बिलकुल न्यूनतम स्तर को संग्रहित करता है और अन्य स्वास्थ्य रिकॉर्डों से जुड़ा नहीं है।
एप्पल ऐप स्टोर और गूगन प्ले स्टोर से बीसी वैक्सीन कार्ड वेरिफायर ऐप डाउनलोड करें। ऐप डाउनलोड करने के लिए फ्री है स्मार्टफोनों और टैबलेटों पर काम करती है।
डाउनलोडिंग खत्म होने के बाद, आप ऐप का ऑफ़लाइन उपयोग करना जारी रख सकते हैं। QR कोड स्कैन करने के लिए किसी इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता नहीं है। आपको ऐप को अपने डिवाइस कैमरे तक पहुंच की अनुमति देनी होगी।
गोपनीयता
QR कोड एक व्यक्तिगत दस्तावेज है। आप ग्राहक के टीकाकरण प्रमाण की फोटो नहीं ले सकते, भले ही वे सहमति दें। यदि कोई ग्राहक गोपनीयता के बारे में चिंतित है, तो आप उन्हें बता सकते हैं कि:
किसी से फोन पर बात करें। 140+ भाषाओं में सहायता प्राप्त करें, जिनमें शामिल हैं:
國粵語 | ਪੰਜਾਬੀ | عربى | Français | Español
सोमवार से शुक्रवार, सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक। स्टैट छुट्टियों पर, सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक
यदि आपके पास अपने कोविड -19 और फ्लू टीकाकरण विकल्पों के बारे में प्रश्न हैं और अपॉइंटमेंट बुक करने में सहायता की आवश्यकता है, तो काल सेंटर को फोन करें।
टैक्स्ट: 1-604-630-0300 सुबह 7:30 बजे से शाम 5 बजे तक
कैनेडा और अमेरिका के बाहर: 1-604-681-4261