टैस्टिंग से यह पता लगाया जा सकता है कि आपको कोविड -19 है या नहीं। जिन लोगों को कोविड -19 होने का अधिक जोखिम है, उन लोगों में इस गंभीर बीमारी से बचने में मदद करने के लिए दो मंज़ूरी-प्राप्त उपचार हैं।
English | 繁體中文 | 简体中文 | Français | ਪੰਜਾਬੀ | فارسی | Tagalog | 한국어 | Español | عربى | Tiếng Việt | 日本語 | हिंदी | Українська | Русский
अंतिम बार अपडेट किया गया: 2 जनवरी, 2024
बिल्कुल ताज़ा जानकारी के लिए, कृपया अंग्रेज़ी पन्ने पर जाएं
टैस्ट करने से इस बात की पुष्टि हो सकती है कि आपको कोविड-19 है या नहीं। यदि आप अपने लक्षणों के बारे में समझ नहीं पा रहे हैं या आपको कोविड-19 टैस्ट करवाना चाहिए या नहीं, तो कोविड-19 स्व-मूल्यांकन उपकरण (self-assessment tool) का उपयोग करें।
रैपिड टैस्टों का उपयोग कोविड-19 लक्षणों वाले लोगों की जांच घर पर करने के लिए किया जा सकता है।
टैस्ट किट बहुत सारी सामुदायिक फार्मेसियों में निःशुल्क उपलब्ध हैं। किट कोई भी मांग सकता है। आपको अपनी पहचान का प्रमाण दिखाने की ज़रूरत नहीं है।
यदि आप किसी फार्मेसी में नहीं जा सकते हैं, तो कोई मित्र या परिवार का सदस्य आपके लिए टैस्ट किट ले सकता है।
किसी फार्मेसी से रैपिड टैस्ट किटस लो
घर में रैपिड ऐंटीजन टैस्ट का उपयोग कैसे करें
प्रत्येक किट टैस्टों का उपयोग करने के निर्देशों के साथ आती है। यदि आपके कोई प्रश्न हों तो आप फार्मासिस्ट से भी पूछ सकते हैं।
कोविड-19 की टैस्टटिंग के बारे में अधिक जानकारी के लिए, कृपया ब्रिटिश कोलंबिया सैंटर फौर डिज़ीज़ कंट्रोल (बीसीसीडीसी) के टैस्टटिंग पृष्ठ की समीक्षा करें।
यात्रा से पहले कोविड-19 की जांच के लिए टैस्ट करना बी.सी. प्रोविन्शिअल हैल्थ केअर सिस्टम के माध्यम से उपलब्ध नहीं है। यदि आपको चिकित्सा कारणों से यात्रा करनी है तो आपको छूट मिल सकती है।
उपचार आपके लिए तब फायदेमंद हो सकते हैं यदि आपके पास हल्के या मध्यम लक्षण हैं जो पिछले 7 दिनों में शुरू हुए और पॉज़िटिव टेस्ट किए गए, और यदि आप निम्न में से किसी भी स्थिति में फिट होते हैं:
ये उपचार आपको कोविड-19 होने से नहीं रोकते हैं। इनका उपयोग उन लोगों में गंभीर बीमारी को रोकने के लिए किया जाता है जिन्हें कोविड-19 से अधिक जोखिम होता है।
प्रभावी होने के लिए, उन्हें लक्षण विकसित होने के 7 दिनों के भीतर शुरू किया जाना ज़रूरी है। सुरक्षा कारणों से, इन उपचारों को एक हैलथ केअर प्रदाता द्वारा निर्धारित किया जाना चाहिए। यदि आप पहले से ही कुछ अन्य दवाएं ले रहे हैं तो हो सकता है कि आप उपचार प्राप्त करने के योग्य न हों।
कोविड-19 के उपचारों के बारे में अधिक जानकारी के लिए BCCDC की वैबसाइट पर जाएँ।
उपचार आपके लिए तब फायदेमंद हो सकते हैं यदि आपके पास हल्के या मध्यम लक्षण हैं जो पिछले 7 दिनों में शुरू हुए और आपके टैस्ट का नतीजा पॉज़िटिव आया है। आप पैक्स्लोविड लेने के लिए योग्य तब हो सकते हैं यदि आप निम्नलिखित में से किसी भी स्थिति में फिट बैठते हैं:
या निम्न तीन स्थितियों में से 2 का होना:
रैमडेसिविर (Remdesivir) सहित अन्य एंटीवायरल दवाओं के बारे में जानकारी के लिए बी सी सैंटर फॉर डिज़ीज़ कंट्रोल (BC Centre for Disease Control) का उपचार पृष्ठ देखें।
वर्तमान में, 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए COVID-19 उपचार की सिफारिश की जाती है।
यदि आपको कोई ऐसी स्वास्थ्य स्थिति है जो आपकी इम्यूनिटी को कमज़ोर करती है, तो आपको डाक्टरी तौर पर बेहद कमज़ोर माना जाता है।
यदि आपको निम्न में से कोई भी स्थिति है, तो आपको डाक्टरी तौर पर बेहद कमज़ोर माना जाता है।
यदि आपको एक या अधिक क्रौनिक (चिरकालीन) स्थितियां हैं तो आपको उपचार से लाभ हो सकता है। उपचार की उपलब्धता आपकी उम्र और आप वैक्सीनेटिड हैं या नहीं इस पर भी निर्भर करती है।
पुरानी स्थितियों के उदाहरणों में शामिल हैं:
यदि आपने मापदंडों की समीक्षा की है और विश्वास करते हैं कि आपको उपचार से लाभ होगा, तो जितनी जल्दी हो सके अपने फैम्ली डाक्टर, नर्स प्रैक्टीशनर या विशेषज्ञ से संपर्क करें। देरी का मतलब यह हो सकता है कि आप पैक्सलोविड या रेमडेसिविर प्राप्त नहीं कर सकते हैं, क्योंकि लक्षणों के विकास के 5 दिनों के भीतर उपचार शुरू किया जाना चाहिए।
आपको उपचार की गारंटी नहीं हैं। पैक्सलोविड और रेमडेसिविर उपचार हर किसी के लिए उपयुक्त नहीं हैं और इनको एक हैलथ केअर प्रदाता द्वारा प्रैसक्राईब किया जाना चाहिए। किसी भी स्तर में यह एक चिकित्सक या फार्मासिस्ट द्वारा तय किया जा सकता है कि उपचार आपके लिए सही नहीं है।
यदि आपके पास कोई फैमली डाक्टर, नर्स प्रैक्टीशनर या विशेषज्ञ नहीं है, या आपको लक्षण शुरू होने के 3 दिनों के भीतर अपॉइंटमेंट नहीं मिल सकता है, तो आप सर्विस बीसी के माध्यम से उपचार का अनुरोध कर सकते हैं।
अनुरोध प्रक्रिया में 4 चरण हैं। आपको प्रत्येक चरण को पूरा करना होगा। निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और सुनिश्चित करें कि आपके पास सभी आवश्यक जानकारी है।
अनुमानित समय: 15 मिनट
उपचार का अनुरोध करने के लिए, आप पहले एक आत्म-मूल्यांकन प्रश्नावली को पूरा करते हैं।
अनुमानित समय: 15 मिनट
यदि आपके आत्म-मूल्यांकन उत्तरों से पता चलता है कि आप उपचार से लाभान्वित हो सकते हैं, तो आपको सर्विस बीसी को कॉल करने का निर्देश दिया जाएगा। फोन पर, एक एजेंट होगा जो:
आपको इनकी आवश्यकता होगी
सर्विस बीसी एजेंट तब आपको अगले चरणों के बारे में सलाह देगा। यदि आपके पास चिकित्सा प्रश्न हैं, तो एजेंट को उनका जवाब देने के लिए प्रशिक्षित नहीं किया जाता है। आपको अपने क्लीनिकल मूल्यांकन के दौरान चिकित्सा टीम से पूछने के लिए इंतजार करना चाहिए।
अनुमानित समय: प्रक्रिया शुरू करने के 3 दिनों के भीतर
आपको सुबह 9 बजे से रात 9 बजे के बीच एक सेहत संभाल प्रदाता से फोन कॉल प्राप्त होगी। वे:
आपको चर्चा करने के लिए तैयार रहना चाहिए:
मैडीकल टीम यह तय करेगी कि क्या आपके लिए उपचार प्राप्त करना सुरक्षित है।
अनुमानित समय: प्रक्रिया शुरू करने के 5 दिनों के अन्दर
यदि आपको पैक्सलोविड निर्धारित किया गया है, तो आपको अपनी उपचार आपूर्ति प्राप्त करने के तरीके के बारे में निर्देश मिलेंगे।
यदि आपको रेमडेसिविर निर्धारित की जाती है, तो आपको जलसेक के माध्यम से उपचार प्राप्त करने के लिए एक स्थानीय स्वास्थ्य देखभाल सुविधा के लिए निर्देशित किया जाएगा।
जब आप अपने उपचार पर निर्णय की प्रतीक्षा कर रहे हों, तो घर पर कोविड -19 लक्षणों के प्रबंधन पर बीसीसीडीसी मार्गदर्शन की समीक्षा करें।
यदि आपके अन्दर गंभीर लक्षण विकसित हो जाते हैं, तो आप तुरंत:
यदि आपको बताया जाता है कि पैक्सलोविड या रेमडेसिविर उपचार आपके लिए सही नहीं है, तो आपको:
जो लोग सार्वजनिक रूप से फंड प्राप्त पैक्सलोविड (Paxlovid) के लिए योग्यता के मापदंडों को पूरा नहीं करते हैं, उनके लिए एक क्लीनिकल ट्राइल के लिए बी.सी. में रोगियों को भर्ती किया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए, कृपया CanTreatCovid पर जाएँ।
डायल: 1-888-268-4319 अनुवादक उपलब्ध हैं
उपचार: यदि आपको स्व-मूल्यांकन पूरा करने में सहायता की आवश्यकता है या उपचार के बारे में कोई प्रश्न हैं, तो सप्ताह के 7 दिन, सुबह 7:30 से रात 8 बजे के दौरान 1 दबाएँ
सामान्य जानकारी: सोमवार से शुक्रवार, सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक। सरकारी छुट्टियों वाले दिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक।