पेड सिक लीव

Last updated on January 11, 2022

बीसी के श्रमिकों के बहुत बड़े हिस्से को इन दो विक्लपों में से एक का चयन नहीं करना होगा कि या तो वह बिमारी की हालत में काम करें या वेतन का नुकसान उठाएं, क्योंकि बीसी का हर साल 5 पेड सिक लीव देने वाला स्थाई पेड सिक लीव प्रोग्राम प्रभाव में आ रहा है। पूर्ण और अंशकालिक दोनों कर्मचारी इस लाभ के लिए पात्र हैं।

English | 繁體中文 | 简体中文 Français ਪੰਜਾਬੀ فارسی | Tagalog 한국어 | Español | عربى | Tiếng Việt | 日本語 | हिंदी

अंतिम बार अपडेट किया गयाः 10 जनवरी, 2022

इस पेज परः


मैं एक वर्कर हूँ

आप किसी भी व्यक्तिगत बीमारी या चोट के लिए प्रति वर्ष 5 दिनों तक पेड लीव ले सकते हैं। आपका नियोक्ता बीमारी के यथोचित पर्याप्त प्रमाण का अनुरोध कर सकता है। 

यह पात्रता वर्तमान में रोजगार मानक अधिनियम द्वारा प्रदान की गई अवैतनिक बीमार छुट्टी के 3 दिनों के अतिरिक्त है।

पेड सिक दिनों के लिए पात्र होने के लिए अपने नियोक्ता के साथ कम से 90 दिनों के लिए काम किया होना अनिवार्य है।


मैं एक नियोक्ता हूँ 

आपको अपने पात्र कर्मचारियों को प्रति वर्ष 5 दिनों तक पेड सिक लीव प्रदान करनी होगी, यदि उन्हें बीमार या घायल होने के कारण घर रहने की आवश्यकता होती है। 

आपको इन दिनों के लिए अपने कर्मचारियों को उनकी नियमित मजदूरी का भुगतान करने की आवश्यकता है। उन्हें लगातार लेने की जरूरत नहीं है। 

कर्मचारी 3 दिन की अवैतनिक सिक लीव के हकदार भी हैं।


पात्रता

पेड सिक लीव पात्रता अंशकालिक, अस्थायी या आकस्मिक कर्मचारियों सहित रोजगार मानक अधिनियम (ईएसए) द्वारा कवर किए गए सभी कर्मचारियों पर लागू होती है। 

ईएसए कुछ प्रकार के कर्मचारियों को कवर नहीं करता है, जिसमें शामिल हैं: 

  • संघीय विनियमित क्षेत्र
  • स्व-नियोजित कामगार या स्वतंत्र ठेकेदार
  • ईएसए से बाहर रखे गए व्यवसायों और कारोबारों से बाहर रखे गए कर्मचारी

पता लगाएं कि क्या रोजगार के मानक आप पर लागू होते हैं।


रोजगार मानक

बीसी में कानून ज्यादातर कार्यस्थलों में भुगतान, मुआवजा और काम करने की स्थिति के लिए मानक निर्धारित करता है । मानक कर्मचारियों के लिए खुले संचार, उचित उपचार और कार्य-जीवन संतुलन को बढ़ावा देते हैं। देखें कि कौन से विषय रोजगार मानकों के दायरे में आते हैं


अन्य भाषाओं में मदद

अनुवाद सेवाएं 140 से अधिक भाषाओं में उपलब्ध हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • 國粵語
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • فارسی
  • Français
  • Español

काल करें: 1-833-236-3700

सोमवार से शुक्रवार, सुबह 7:30 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध है।